Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025: राजस्थान में सावन के महीने में मानसून बेहरबान बना हुआ है। यहां प्रदेश के अलग-अलग झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बारिश से कई इलाके जलभराव देखने को मिल रहा है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस दौरान पेड़ों, दीवार या मकान गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही है। बीते दो दिनों में बारिश के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मेज नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज बारां और झालावाड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोटा, बूंदी, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही और अलवर शामिल हैं।
राजस्थान में कहां-कितनी हुई बारिश
जयपुर में किशनगढ़-रेनवाल इलाके में पिछले 24 घंटों में 130 मिमी बारिश दर्ज हई। जिले में 15 घंटों से रुक-रुक कर बरसात होती रही। जिससे जगह-जगह पानी भर गया। कॉलोनियों में भी बारिश के चलते सड़के जलमग्न हो गई। यहां तक की लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। वहीं श्रीगंगानगर में बीते 24 घंटे में समेजा में 108 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा जिले के श्रीविजयनगर में 73 मिमी और गजसिंहपुर में 34 मिमी बारिश हुई। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में 30 मिमी, चुरू के राजलदेसर में 72 मिमी, नागौर के मकराना में 32 मिमी, बीकानेर के खाजूवाला में 57 मिमी और बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 49 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा भरतपुर, झालावाड़ समेत कई अन्य जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
17 जुलाई से भारी बारिश में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। वहीं 19 जुलाई से मानसून का एक ब्रेक स्पेल आने की संभावना है। जिसके कारण सिर्फ कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 17 और 18 जुलाई को भी 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें जयपुर, बीकानेर, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर जैसे जिले शामिल हैं।
