जयपुर

होकर नाव पर सवार दुल्हनिया लेने चला राहुल, जानें राजस्थान की इस अनोखी शादी की कहानी

राजस्थान के बांसबाड़ा से एक अनोखी बारात रवाना हुई। इस बारात में दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने किसी घोड़े या महंगी गाड़ियों में नहीं, बल्कि किराए के नाव में सवारा हो पहुंचा। नाव में सवार 50 बाराती में नाचते-गाते हुए पहुंचे।

Image

राजस्थान की अनोखी शादी

आज तक आप कई बारातों में शामिल हुए होंगे। शादी में अक्सर दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने महंगी-महंगी गाड़ी से पहुंचता है। लेकिन, हाल ही राजस्थान में एक ऐसी बारात निकली, जहां दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने घोड़े या गाड़ी से नहीं बल्कि, नाव से अपने ससुराल पहुंचा। जी हां, बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालीपाड़ा में रविवार को एक अनोखी बारात निकली। कड़ाना बैक वाटर पर बने टापू पर बसे मालीपाड़ा गांव से दूल्हे राजा नाव से बारात लेकर शादी के लिए रवाना हुए। जिसके लिए एक बड़ी नाव का इंतजाम किया गया। ताकि सभी बाराती आराम से इसमें सवार हो सकें।

नाव से दुल्हन लेने पहुंचे दुल्हे राजा

फिर करीब 50 बारातियों के साथ वह अपने ससुराल पहुंचे। इस अनोखी बारात में महिला, पुरुष के साथ ही बच्चे भी शामिल हुए।

आपको बता दें कि इस टापू पर यहां बीस परिवारों रहते हैं। यहां लोगों ने बीच टापू से करीब एक किलोमीटर का सफर नाव से पूरा किया। वहां पहुंचने के बाद दूल्हा राहुल डीजे पर नाचते-गाते दुल्हन ममता को लेने नाहरूपुरा गांव बारातियों के साथ पहुंचे।

नाचते-गाते पहुंचे 50 बाराती

दुल्हें के परिवार वालों ने बताया कि शादी के लिए बड़ी नाव किराए पर लाई गई और दुल्हा पूरे बारातियों के साथ नदी पार गांव नाहरपुरा दुल्हन लेने पहुंचे। सभी ने आगे करीब 20 किलोमीटर का नाहरपुरा का सफर वाहनों से पूरा किया गया। आपको बता दें कि नाव से सफर करना यहां के रहने वालों की रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा है। पढ़ने कि लिए बच्चे भी नाव से ही आते-जाते हैं।

नाव से सफर करना है मजबूरी

आपको बता दें कि यहां आनंदपुरी ही नहीं बल्कि, जिले में माही बैंक वाटर एरिया के टापुओं पर रहने वाले लोग का भी नाव से ही आना-जाना होता है। इनके सुरक्षा इंतजामात के अभाव में हर दिन लोगों को मजबूरी में जोखिम भरा सफर तय करना होता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article