Rajasthan: राजस्थान की पहचान यहां के किलों, महलों और शानदार हवेलियों के अलावा और भी है। प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में कई प्रकार के जायकेदार मिठाइयां और व्यंजनों की भरमार है। इसी कड़ी में आपको बताएंगे एक ऐसे लजीज व्यंजन के बारे में जिसे जानने के बाद आपका मुहं पानी से भर जाएगा। राजस्थान के पश्चिमी इलाके में रेगिस्तान व अरावली की सुरमयी वादियों के बीच बसा जोधपुर शहर।
जिसे ब्लू और सन सिटी भी कहा जाता है। यहां पर बनती है एक ऐसी मिठाई जिसकी धमक देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। कचौरी का नाम सुनते ही हींग की महक वाली या फिर आलू के मसाले से भी तीखी खुश्बू वाली नमकीन की तस्वीर आपके दिमाग में उभर जाती है। मगर, इसके अलावा कचौरी को बनाने का एक तरीका और भी है, जिसे मिठाई के तौर पर जोधपुर में बनाया जाता है। तो आइए जल्दी से जानते हैं जोधपुर में मावा कचौरी का इतिहास व इसे बनाने का तरीका।
