जयपुर

Rajasthan News: बिकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, जिंदा जलकर दो की मौत, तीसरे की पुष्टी नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 11:07 AM IST

Road Accident In Bikaner: NH-62 पर जगदेववाला गांव के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकों के केबिन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि केबिन में बैठे तीन लोग बाहर निकल नहीं पाए, जिससे तीनों की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई।

Image

Rajasthan News: बिकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, जिंदा जलकर दो की मौत, तीसरे की पुष्टी नहीं

Road Accident In Bikaner: राजस्थान में बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में NH-62 पर दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं, देर रात दो शव को निकाला जा चुका हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन लोगों के सवार होने की आशंका

दरअसल, एक ट्रक बीकानेर की तरफ से आ रही थी जबकि दूसरा जयपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में NH-62 पर जगदेववाला गांव के पास दोनों की जोरदार टक्कर हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकों के केबिन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि केबिन में बैठे तीन लोग बाहर निकल नहीं पाएं, जिससे तीनों आग में जिंदा जल गए। इसके बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सड़क पर लग गया जाम

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। वहीं, पुलिस ने देर रात दो शवों को बाहर निकाला। हालांकि तीसरे का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टी की हैं। वहीं, थानाधिकारी इंद्रचंद ने बताया कि दो शवों को बाहर निकाला गया है। एक और शव होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article