जयपुर

श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे लोग

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जोबनेर में बस में सवार श्रद्धालु खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी आसलपुर मोड पर बस को एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

जोबनेर में भीषण हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • बस में थे 50 सें अधिक श्रद्धालु
  • भिड़ंत के बाद बस में मची चीख पुकार
  • सभी घायल राजकीय अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जोबनेर में बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद बस में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को एक्सीडेंट की सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

पीछे से ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर

बस और ट्रेलर में भिंडत जोबनेर थाना इलाके के आसलपुर मोड पर हुई। जोबनेर थाना अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि खाटू श्याम जी से दर्शन कर श्रद्धालु चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे। तभी आसलपुर मोड पर पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

क्रेन से बस और ट्रेलर को हटाया गया

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल बगरू और राजकीय अस्पताल जोबनेर में भर्ती करवाया है। वहीं घटनास्थल पर ट्रेलर और बस को क्रेन की सहायता से साइड में कराया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article