Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में स्थित गंगा- जमुनी तहजीब की नजीर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां उर्स परवान पर है। कड़ाके की ठंड पर मुस्लिम अकीदतमंदों आस्था भारी पड़ रही है। देश - विदेश से जायरीनों के जत्थे जियारत के लिए अजमेर पहुंचे हैं। 6 दिन तक चलने वाले इस सालाना उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुम्मे की विशेष नमाज अदा की जाएगी।
इधर, एआईसीसी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से शुक्रवार को दरगाह में चादर चढ़ाई जाएगी। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भी दरगाह में चादर पेश की जाएगी। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से दरगाह खादिम अफसान चिश्ती ने चादर पेश की। इस मौके पर दरगाह कमेटी के पूर्व सदर अमीन पठान भी मौजूद रहे।
