जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, कई शहरों के तापमान में गिरावट; जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। 25 अक्तूबर शुक्रवार को फलौदी का तापमान 38.4 डिग्री के साथ सबसे अधिक रहा, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान बारां का दर्ज किया गया।

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश का दौर खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। 25 अक्तूबर शुक्रवार को बारां में सबसे कम तापमान दर्ज किया। वहीं फलौदी का तापमान सबसे अधिक रहा। वहीं यहां मौसम के शुष्क बने रहने से ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के शुरुआत के साथ ही यहां कड़ाके सर्दी पड़ने के आसार हैं। वहीं पश्चिम विक्षोम का असर भी खत्म होने लगा है। विक्षोम के असर से पिछले हफ्ते भी कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हालांकि, इन दिनों प्रदेश का मौसम साफ है और आने वाले दिनों में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम

इन दिनों राजस्थान का मौसम शुष्क रहने के कारण हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। विभाग के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह से राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। अगले 2 से 3 दिनों तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं लगाया गया है।

राजस्थान के शहरों का तापमान

माउंट आबू 16.4°°
अजमेर 33.7°
भीलवाड़ा 33.1°
अलवर 32.4°
जयपुर 32.6°
सीकर 33.5°
कोटा 34.7°
चित्तौड़गढ़ 33.9°
धौलपुर 36.2°
करौली 35°
राजस्थान में सर्दी का असर

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जगहों पर पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। 25 अक्तूबर शुक्रवार को फलौदी का तापमान 38.4 डिग्री के साथ सबसे अधिक रहा, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री बारां का दर्ज किया गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article