जयपुर

Rajasthan Weather: मानसून की मार से बेहाल राजस्थान; धौलपुर से जयपुर तक बारिश का कहर, इन जिलों में IMD का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 August 2025 जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। धौलपुर सहित कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं, जबकि चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर में अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है। कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 August 2025: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से लगभग 12 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जयपुर में भी गुरुवार को दिनभर झमाझम बारिश होती रही। जून और जुलाई में अच्छी बारिश के बाद विभाग ने अगस्त में भी जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटे के भीतर धौलपुर, भीलवाड़ा, नागौर, जयपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। धौलपुर के सरमथुरा में सबसे अधिक 123 मिमी, झुंझुनूं के बिसाऊ में 100 मिमी, मलसीसर और मंडावा में 43-43 मिमी बारिश हुई। अलवर में 52 मिमी, गोविंदगढ़ और राजगढ़ में 25-25 मिमी, श्रीगंगानगर के चूनावध में 30 मिमी, बारां के छबड़ा में 26 और भरतपुर के जुरहेरा में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। भीलवाड़ा के डाबला में 26, कोटड़ी में 34, मांडलगढ़ में 35, जयपुर के चौमूं में 40, किशनगढ़ रेनवाल में 32, चाकसू में 30 और हनुमानगढ़ के भादरा में 45 तथा नोहर में 25 मिमी बारिश हुई। बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहने की संभावना है, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

राजस्थान में आज का वेदर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मानसून की ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर और रोहतक के बीच से होकर गुजर रही है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे बीकानेर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून और जुलाई में अच्छी बारिश के बाद अगस्त में जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर में सामान्य से अधिक बरसात हो सकती है। वहीं, उदयपुर और जोधपुर संभाग में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र ने शुक्रवार को छह जिलों के लिए मध्यम से तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मुख्य जिलों में तापमान का हाल

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के विभिन्न जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर देखने को मिला। अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 27.5°C, भीलवाड़ा में 26.7°C, अलवर में 27.8°C, जयपुर में 26.4°C, सीकर में 26.8°C, कोटा में 27.9°C, चित्तौड़गढ़ में 27.0°C, बाड़मेर में 34.6°C, जैसलमेर में 35.5°C, जोधपुर में 30.2°C, बीकानेर में 31.0°C, चूरू में 27.6°C, श्रीगंगानगर में 33.6°C, नागौर में 28.8°C, डूंगरपुर में 21.5°C, जालौर में 30.1°C, सिरोही में 23.9°C, करौली और दौसा में 28.1°C दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में अजमेर में 22.8°C, अलवर में 24.9°C, जयपुर में 24.5°C, पिलानी में 23.2°C, सीकर में 23.0°C, कोटा में 24.6°C, चित्तौड़गढ़ में 24.4°C, बाड़मेर में 26.8°C, जैसलमेर में 26.6°C, जोधपुर में 25.1°C, बीकानेर में 27.4°C, चूरू में 24.8°C, श्रीगंगानगर में 29.3°C, नागौर में 25.7°C, डूंगरपुर में 24.7°C, जालौर में 26.6°C, सिरोही में 20.1°C, करौली में 25.7°C और दौसा में 25.0°C तापमान दर्ज किया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article