Ashok Gehlot To Pm Modi: राजस्थान में इन दिनों सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जाहिर सी बात है कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना। हालांकि चुनाव से यह बात तय होगी कि प्रदेश में अगले साल किसकी सरकार बनेगी। लेकिन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू से ही चलता आ रहा है। सियासत में मौजूद लोग अपने आपको बढ़िया दिखाने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। फिलहाल इन सबके बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot) ने पीएम मोदी (Pm Modi) पर निशाना साधा है।
'मोदी आजकल खूब गारंटी दे रहे हैं'
दरअसल, राजस्थान के बीकानेर में युवाओें और व्यापारियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के 'मोदी है तो गारंटी है' वाले बयान पर हमला बोलते हुए उनसे सीधा सवाल कर लिया। दरअसल उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस बात की गारंटी दे कि अगर वह सरकार में आएंगे तो वर्तमान में चल रहे योजना को बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आजकल खूब गारंटी दे रहे हैं। वह जनता को इस बात की भी गारंटी दें कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वे कांग्रेस सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे।
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर भी बोला हमला
हालांकि पीएम मोदी पर पलटवार करने के बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि पहले राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति आते थे तो राज्य के संबंधित सीएम से पुछते थे। लेकिन अब यह रिवाज खत्म हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति जी हमारे मित्र हैं। लेकिन, अभी राजस्थान में चुनाव चल रहे हैं।
