Rajasthan Crime News: राजस्थान के धौलपुर में एक नाबालिग का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। इस खबर से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक लड़के की पहचान घनसुंदर (12) पुत्र रामअवतार मीणा निवासी कौनेसा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक महिला किसान खेत में बाजरे की कटाई कर रही थी। इसी दौरान उसे एक बच्चे का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेड़ पर लटका मिला शव
दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक सरमथुरा थाना क्षेत्र के कौनेसा गांव का निवासी घनसुंदर (12) पुत्र रामअवतार मीणा शनिवार को घर से सुबह स्कूल के लिए निकला था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह अपने दोस्तों के संग घर लौट रहा था। इस दौरान वह रास्ते से अचानक कहीं गायब हो गया। वहीं, खेत में काम कर रही एक महिला किसान ने नाबालिग का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ देखा तो उसने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घनसुंदर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद नाबालिग के पिरजनों को इसकी सूचना दी गई। नाबालिग की मौत की खबर सुनकर परिजनों के ऊपर गमों का पहाड़ टुट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने रविवार 1 अक्टूबर सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
