Place to Visit Near Jaipur: राजस्थान की पहचान वैसे तो किलों, शानदार महलों व हवेलियों से है। मगर इसकी एक और पहचान है जिसमें आप अगर गुगल पर सर्च करेंगे भूतों वाला गांव, भयानक गांव शाम को इस गांव में जाना मना है तो एक काॅमन नाम सामने आएगा ‘कुलधरा‘। थार के रेगिस्ताान में जैसलमेर से करीब 18 किमी की दूरी पर स्थित है ये डरावना गांव। इस गांव में शाम को जाने पर प्रशासन की ओर से पाबंदी लगाई हुई है।
इसके बाद भी प्रदेश में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है कुलधरा गांव। इस गांव के बारे में जानने व इसे देखने के लिए साल भर में करीब 50 हजार सैलानी यहां आते हैं। जिससे सरकार को करीब 15 लाख रुपए की सालाना आय होती है, जिसके गांव के रिनाॅवेशन पर खर्च किया जाता है। ताकि पर्यटकों को 1300 साल पहले बसे गांव जैसे लुक अब देखने को मिले। यह गांव जयपुर से करीब 587 किमी की दूरी पर स्थित है व नजदीकी एयरपोर्ट जोधपुर है।
