Jaipur Gas Leakage News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक गैस फिलिंग प्लांट से गैस रिसाव के बाद हड़कंप मच गया, बताते हैं कि इस घटना के बाद आसपास सफेद चादर सी फैल गई वहीं जानकारी होने पर सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची है, इस प्लांट में टंकियों में कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरने का काम होता है।
यह घटना सीकर रोड पर स्थित ऑक्सीजन गैस प्लांट की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और वहां लोगों का जमावड़ा लग गया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये हादसा जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर सेवन माता मंदिर के पास सामने आया है, गैस रिसाव रोकने के लिए पानी का छिड़काव किया गया है वहीं जयपुर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
हादसा गैंस प्लांट में टैंकर का वॉल्व टूटने से हुआ!
कहा जा रहा है कि यह पूरा हादसा गैंस प्लांट में टैंकर का वॉल्व टूटने से हुआ, जिससे प्लांट से कार्बन डाइऑक्साइड गैस का रिसाव होने की घटना सामने आई। स्थिति नियंत्रण में है और हादसे में किसी की प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। गौर हो कि हाल ही में जयपुर में अजमेर हाईवे पर गैस टैंकर हादसे के बाद उसमें लगी आग में 20 लोगों की मौत हो गई थी, मंगलवार को फिर गैस लीकेज होने के कारण लोगों के जेहन में वह दृश्य ताजा हो गया, इसी कारण प्लांट के आसपास के लोग गैस लीक होने से डर गए।
