जयपुर

Jaipur Fire: विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

Jaipur Factory Caught Fire:जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। यह आग प्लास्टिक टंकी और गत्ता बनाने वाली फैक्ट्रियों में लगी। मौके पर दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

फैक्ट्री में लगी आग

Jaipur Factory Caught Fire: जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह दो फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में लाखों का सामान आग में जलकर राख हो गया।

प्लास्टिक टंकी और गत्ता फैक्ट्री में लगी आग

आग की यह घटना प्लास्टिक टंकी बनाने वाली फैक्ट्री और गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण बिंदायका, झोटवाड़ा, वीकेआई समेत अन्य जगहों से एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में एलपीजी गैस सिलेंडर मौजूद था। जिसे बाहर निकाला गया।

आग लगने की वजह अज्ञात

घटनास्थल के पास ही थिनर का गोदाम भी स्थित था। लेकिन समय रहते आग को कंट्रोल कर लिया गया, वरना आग और ज्यादा फैल सकती थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हुई है। आग की कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article