जयपुर

Kota News: बंजारी गांव में घर में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, वन्य जीव प्रेमियों ने किया रेस्क्यू

राजस्थान के कोटा में इटावा उपखंड के बंजारी गांव में एक घर में मगरमच्छ घुस आया। 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्रशासन से मौके पर मदद न मिलने पर उन्होंने वन्य जीव प्रेमी हयात खान टाइगर से मदद ली। जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

Image

घर में दिखा 8 फीट लंबा मगरमच्छ

Kota News: राजस्थान के कोटा में एक गांव में लोग उस वक्त दहशत में आ गए, जब उन्हें एक घर में मगरमच्छ नजर आया। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने इटावा उपखंड के वन्य जीव प्रेमी हयात खान टाइगर से मदद मांगी। जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

कोटा में कहां पर निकला मगरमच्छ

यह घटना कोटा के इटावा उपखंड के बंजारी गांव की है। जहां बीती रात को एक घर में 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। प्रशासन को सूचना देने पर भी कोई जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मगरमच्छ के रेस्क्यू के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में वन्य जीव प्रेमी हयात खान टाइगर ने ग्रामीणों की मदद की। वे ग्रामीणों की सूचना पर रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

स्कूल के पास तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी

हयात खान और उनके साथियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया और घर से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बता दें कि कुछ महीनों पहले भी इसी गांव के एक खेत में एक विशाल मगरमच्छ देखा गया था, जिसे हयात खान ने ही रेस्क्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ दिया था। बंजारी गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब में कुछ अन्य मगरमच्छ होने की जानकारी मिली है, जिससे ग्रामीणों और बच्चों में डर का माहौल है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article