Jaipur: अजमेर रेल मंडल के मदार- मारवाड़ जंक्शन के बीच चल रहे सुधार कार्य के चलते रानीखेत व इंदौर-जोधपुर सहित 10 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के मुताबिक, जयपुर- मारवाड़ जंक्शन 16, 23 व 30 दिसंबर को जयपुर से ब्यावर तक ही चलेगी।
इसके अलावा मारवाड़ जंक्शन- जयपुर 16, 23 और 30 दिसंबर को ब्यावर से संचालित की जाएगी। वहीं काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 15, 22 व 29 दिसंबर को बदले गए रूट फुलेरा-मेड़ता रोड से जोधपुर होकर संचालित होगी। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 15, 22 व 29 दिसंबर को श्रीगंगानगर से करीब ढाई घंटे देरी से रवाना होगी।
