जयपुर

Jaipur: पत्नी पर था शक, गुस्से में पति ने गला रेतकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

भरतपुर में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद पति सतेंद्र ने पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों के तीन बच्चे भी हैं-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Jaipur: राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मामला भरतपुर के सैनिक कॉलोनी की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिसके अनुसार आरोपी सतेंद्र कुमार ने मंगलवार रात अपनी पत्नी रजनी का गला रेत कर हत्या कर दी। दंपति की दो बेटियां और एक बेटा हैं। सतेंद्र ने पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक

सेवर थाने के प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि घटना शहर की सैनिक कॉलोनी में की है। वहां आरोपी सतेंद्र कुमार ने मंगलवार रात अपनी पत्नी रजनी का उस वक्त गला रेत दिया, जब वह सो रही थी। घटना के समय घर में बच्चे भी सो रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई बार वार भी किए।

गला रेतकर की हत्या

पुलिस के अनुसार व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने बताया कि सतेंद्र ने पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दंपति की दो बेटियां और एक बेटा है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article