नोएडा

Noida Traffic Challan: ट्रैफिक नियमों पर योगी सरकार सख्त, नोएडा में छह हजार से अधिक वाहनों के कटे चालान

नोएडा में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है। सीएम के निर्देश पर नोएडा में पिछले 15 दिनों में छह हजार से अधिक वाहनों के चालान कटे हैं। इस दौरान करीब पांच लाख रुपये की वसूली भी की गई है। साथ ही कई वाहनों को सीज कर लिया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रैफिक पुलिस ने 15 दिनों तक चलाया अभियान।
  • करीब पांच लाख रुपये की चालान वसूली।
  • नियमों को लेकर गौतम बुद्धनगर पहले नंबर पर।

Noida Traffic Challan: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यातायात नियमों को लेकर सख्त नजर आ रही है। सीएम के निर्देश पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

15 दिनों तक चला विशेष अभियान

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि लगभग 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान अलग-अलग यातायात के अपराधों में लगभग 6 हजार से अधिक वाहनों का चालान किया गया। जिनमें 1,700 हूटर और लाइट पर चालान काटे गए। 400 से अधिक पुलिस स्टीकर वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

150 वाहन किए गए सीज

उन्होंने बताया कि 3,700 ऐसे वाहनों के चालान काटे गए, जिस पर अवैध रूप से, भारत सरकार, जिला प्रशासन और जातिसूचक शब्द लिखे थे। शीशे पर लगी काली फिल्म वाली गाड़ियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 150 वाहनों को सीज किया गया है।

करीब पांच लाख की चालान वसूली

अनिल यादव ने बताया कि इस अभियान के लिए कुल 12 टीमें बनाई गई थी। जो स्थान और समय बदलकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने 4,75,000 रुपए की चालान राशि वसूली। जिसका नतीजा रहा कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर शीर्ष स्थान पर है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article