जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर! दौसा से जयपुर के बीच सफर होगा आसान, एक्सप्रेसवे आरंभ होने के बाद, बचेगा समय, इतने गांवों को मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 04:18 PM IST

Jaipur: छह लेन लिंक रोड बनकर तैयार है। ये लिंक रोड दौसा व जयपुर जिले के 85 गांवों में से होकर गुजरेगी। अब रोड बनने के बाद जिले से होकर गुजर रहा एक्सप्रेस-वे जयपुर से जुड़ जाएगा। बता दें कि, छह लेन की रोड 66 किमी लंबी रहेगी। जयपुर समेत दौसा व इसके कई गांवों की दिल्ली की दूरी घट जाएगी व सफर भी अब आसान हो जाएगा।

Image

दौसा से जयपुर के बीच सफर होगा आसान, एक्सप्रेसवे आरंभ होने के बाद, बचेगा समय (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दौसा से जयपुर एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद समय कम लगेगा
  • एक्सप्रेस वे का मिलेगा दौसा के 45 गांवों को फायदा
  • इस मार्ग पर 3 स्थानों पर लगेगा वाहनों का टोल

Content- Jaipur: राजस्थान का दौसा जिला, जिसकी जयपुर से दूरी करीब 58 किमी है। जयपुर से दौसा के सफर में करीब डेढ घंटे का समय लगता है। दरअसल दौसा जयपुर आगरा एनएच पर स्थित है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जयपुर से जोड़ने के लिए छह लेन लिंक रोड बनकर तैयार है। ये लिंक रोड दौसा व जयपुर जिले के 85 गांवों में से होकर गुजरेगी। अब रोड बनने के बाद जिले से होकर गुजर रहा एक्सप्रेस-वे जयपुर से जुड़ जाएगा। बता दें कि, छह लेन की रोड 66 किमी लंबी रहेगी। यह जिले में गांव द्वारापुरा के पास एक्सप्रेस-वे से जयपुर में आगरा रोड स्थित रिंग रोड से जोड़ा गया है।

जयपुर - दौसा का सफर होगा आसान

दौसा से जयपुर को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद समय कम लगेगा व सफर भी आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सोहना-दौसा खंड 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद जनता के लिए खोल दिया जाएगा। दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 58 किमी है। ये एक्सप्रेसवे का हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा तक का पहला चरण है। इससे एनएच 11 जयपुर - आगरा मार्ग पर वाहनों का भार घट जाएगा। वहीं जयपुर समेत दौसा व इसके कई गांवों की दिल्ली की दूरी घट जाएगी व सफर भी अब आसान हो जाएगा।

एक्सप्रेस वे का मिलेगा दौसा के 45 गांवों को फायदा

दौसा जनपद से होकर गुजर रहे एक्सप्रेस-वे से जयपुर में आगरा रोड स्थित रिंग रोड तक बनने वाली 6 लेन लिंक रोड करीब 85 गांवों में से होकर गुजरेगी। जिसमें दौसा के 45 व जयपुर जिले 40 गांवों को इसका फायदा मिलेगा। इसके शुरू होने के बाद वाहन धारक इसी से दिल्ली तक सफर कर सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा से होगा कि, जयपुर - आगरा रोड पर वाहनों का लोड घट जाएगा। इस रोड के शुरू होने के बाद तीन जगह से वाहन इस मार्ग पर चढ़-उतर सकेंगे। जयपुर में आगरा रोड स्थित रिंग रोड के सामने, एनएच 11 पर खुरीखुर्द के पास व द्वारापुरा के पास से वाहन इस रोड पर चढ़ व उतर सकेंगे। वहीं तीनों जगह टोल प्लाजा भी रहेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article