जयपुर

Jaipur : जयपुर के 60 फीसदी एरिया में मेंटेनेंस वर्क के कारण 20 जनवरी को नहीं होगी पानी की सप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 12:26 PM IST

Jaipur : गुलाबी नगरी के 60 प्रतिशत इलाकों में शुक्रवार यानि कि, 20 जनवरी को घरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। बता दें कि, जिन इलाकों के घरों में दोपहर या शाम को पानी की सप्लाई होती है, वे इस बंद से प्रभावित होंगे। पीएचइडी के मुताबिक राजधानी के सुभाष नगर व आदर्श नगर सहित कई अन्य स्थानों पर बने स्टेशनों पर किए जाने वाले मरम्मत कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति को ब्रेक किया गया है।

Image

जयपुर में 20 जनवरी को वाटर सप्लाई नहीं होगी, सहेज लें पानी। (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर में शुक्रवार को पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित
  • बीसलपुर मुख्य लाइन में लीकेज सहित कई रिपेयरिंग के कार्य होंगे
  • पानी सप्लाई बंद होने से जयपुर का 60 फीसदी इलाका होगा प्रभावित

Jaipur : राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। अपने घर में पानी के स्टोरेज को जांच लें, अगर पर्याप्त पानी नहीं है तो इसे सहेजें। क्योंकि गुलाबी नगरी के 60 प्रतिशत इलाकों में शुक्रवार यानि कि, 20 जनवरी को घरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। बता दें कि, जिन इलाकों के घरों में दोपहर या शाम को पानी की सप्लाई होती है, वे इस बंद से प्रभावित होंगे।

पीएचइडी के मुताबिक राजधानी के सुभाष नगर व आदर्श नगर सहित कई अन्य स्थानों पर बने स्टेशनों पर किए जाने वाले मरम्मत कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति को ब्रेक किया गया है। महकमा इसकी दूसरी वजह ये भी बता रहा है कि, मुख्य बीसलपुर-जयपुर लाइन में हुए लीकेज को ठीक करने किए जाने के चलते ये निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि, विभाग के इस निर्णय के कारण गुलाबी नगरी का 60 प्रतिशत इलाका इससे प्रभावित होगा।

इतने समय के लिए रहेगा शटडाउन

पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर सी मीणा के मुताबिक 20 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शटडाउन किया जाएगा। इस दौरान बीसलपुर-जयपुर की मैन 2300 एमएम की ट्रांसमिशन लाइन के लीकेज को ठीक करने के सहित इंटेक पम्पिंग स्टेशन, आदर्श नगर व सुभाष नगर स्टेशन पर वॉल्व चेंज किया जाएगा। इसके अलावा बड़ी चौपड़ पर मुख्य लाइन के वॉल्व की रबर शीट बदलने का कार्य किसा जाएगा, जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित

अतिरिक्त मुख्य अभियंता के मुताबिक महकमे की ओर से किए जा रहे इस मेंटेनेंस वर्क के कारण 20 जनवरी की शाम को होने वाली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते शहर के प्रताप नगर, शांति नगर, सांगानेर, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाईन्स, ज्योति नगर, सिंधी कॉलोनी व आदर्श नगर आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इसके अलावा शहर के जवाहर नगर व पूरे परकोटे सहित मानसरोवर, श्याम नगर, विद्युत नगर, संजय नगर व ऑफिसर्स कैंपस में भी एक दिन के लिए पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं झोटवाड़ा, बनीपार्क, गोपाल बाड़ी, आमेर, जगतपुरा, खो-नागोरियान, इंदिरा गांधी नगर, मुहाना मोड़, मुरलीपुरा, वीकेआई, विद्याधर नगर व अम्बाबाड़ी सहित आसपास के इलाकों में पानी की शाम की सप्लाई नहीं होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article