जयपुर

Barmer News: बाड़मेर में भारत-पाक सीमा के पास मिला हथियारों का जखीरा, जांच में जुटी एजेंसियां

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाक सीमा के पास रेत के टीले में दबा हुआ हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। गणतंत्र दिवस से भारी मात्रा में मिले हथियार एक संवेदनशील मामला है। बीएसएफ और पुलिस समेत अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

बाड़मेर में भारत-पाक सीमा के पास मिला हथियारों का जखीरा

Barmer News: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के बाड़मेर में जमीन में दबाया गया हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सूत्रों ने बताया कि सीमा पर बाड़ के पास रेत में छिपाए गए नौ एमएम की चार ग्लॉक पिस्टल, आठ मैगजीन और 78 कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि सीमा पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया गया और बाड़मेर में जमीन में दबाया गया हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।

बाड़मेर में जमीन से मिला हथियारों का जखीरा

बीएसएफ (गुजरात फ्रंटियर) के एक सूत्र ने बताया कि सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर हमने सूचना के आधार पर शुक्रवार को बीजराड़ पुलिस थाना क्षेत्र में भभुते की ढाणी के पास तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान, सीमा पर बाड़ से थोड़ी दूरी पर रेत के टीले में छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। उन्होंने कहा, "माना जा रहा है कि हथियारों को पाकिस्तान से तस्करी कर भारत लाया गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।"

बीएसएफ और पुलिस की टीम, अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान संचालित कर रही हैं और इस बात की जांच कर रही हैं कि ये हथियार भारत में कैसे पहुंचे? देश में कुछ ही दिन में गणतंत्र दिवस मनाया जाना है ऐसे में हथियारों की बरामदगी को संवेदनशील मामला माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article