जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर, जैसलमेर से जयपुर तक भीगे शहर; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में इन दिनों जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, कोटा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

Image

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश (AI Image)

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है और इन दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान जैसलमेर में 68.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अलवर में 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जोधपुर में 18.6 मिमी, सीकर में 18 मिमी और कोटा में 9.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में कल बारिश होगी?

मौसम विभाग ने शनिवार को भी राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने का भी अनुमान है। राजस्थान में 2 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

गंगानगर रहा सबसे गर्म जिला

राजस्थान में शुक्रवार को सबसे गर्म जिला श्रीगंगानगर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सिरोही में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 23 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजस्थान में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ में 130 मिमी बारिश हुई। इसके बाद जयपुर के बस्सी, बांसवाड़ा के सल्लावपाट और डूंगरपुर के वेजा में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा डूंगरपुर के सागवाड़ा में 100 मिमी बारिश हुई। इस अवधि के दौरान राज्य भर में कई स्थानों पर 10 से 90 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article