जयपुर

राजस्थान में आज बहन-बेटियों के लिए फ्री बस सेवा, रक्षाबंधन पर प्रदेश भर में करें मुफ्त यात्रा

राजस्थान में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त में रोडवेज बसों में यात्रा करने का मौका मिलेगा। बहन-बेटियों को यह सेवा 18 अगस्त रात 12 बजे से 19 अगस्त 11:59 बजे तक मिलेगी। इस दौरान वे राज्य के अंदर कहीं भी बिना किराए के यात्रा कर सकेंगी।

Image

महिलाएं आज फ्री में कर सकेंगी यात्रा (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Free Bus Service on Raksha Bandhan: राजस्थान में सोमवार को महिलाएं रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। आज बहन-बेटियों को राज्य की सीमा के अंदर कहीं भी बिना टिकट के यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और युवतियों को मुफ्त में यात्रा करने का मौका दिया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। महिलाओं के लिए यह सेवा एक दिन के लिए रहेगी।

किसी भी जिले में करें मुफ्त सफर

राजस्थान रोडवेज की साधारण और सुपरफास्ट बसों में 19 अगस्त को महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। महिलाएं फ्री यात्रा का लाभ राजस्थान की सामा के अंदर ही उठा सकती है। इस दिन महिलाएं और बालिकाएं किसी भी जिले में निशुल्क सफर कर सकेंगी। प्रदेश से बाहर जाने के लिए उन्हें किराया देना पड़ेगा। महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा 18 अगस्त रात 12 बजे से 19 अगस्त 11:59 बजे तक रहेगी। यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की वॉल्वो और एसी बसों के लिए नहीं है। इन बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं को हमेशा की तरह आधा किराया देना होगा।

महिलाओं को मिलेगी विशेष टिकट

फ्री बस सेवा से महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों से मिलने जाने में आसानी होगी। निशुल्क बस यात्रा के लिए परिचालक ई टिकट मशीन से टिकट जारी करेंगे। अगर किसी कारण से मशीन काम नहीं कर रही है, तो फ्री यात्रा टिकट बुक से टिकट जारी की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article