जयपुर

Rajasthan Bus Accident: पाली में पलटी बस, दो बच्चियों की मौत; कांच तोड़कर निकाले गए यात्री

पाली के पास बीती रात एक निजी बस के पलटने से अफरा-तफरी मच गई। प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही यह बस डिवाइडर से टकराकर असंतुलित हो गई और पलट गई। हादसे में दो मासूम बालिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Image

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

Photo : Times Now Digital

Bus Accident: पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो मासूम बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

कांच तोड़कर निकाले गए यात्री

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, ASP विपिन शर्मा और एडीएम डॉ. बजरंग सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

आज सुबह अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह और उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की और उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से बस अचानक डिवाइडर से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान