Best Places to Visit for Street Food in Jaipur: महलों, किलों और राजघरानों सहित भव्यता और वैभव का शहर है गुलाबी नगरी। यहां की एक और खास पहचान है इसके स्वादिष्ट व्यंजन। जयपुर में खाने के लिए दाल बाटी चूरमा से लेकर घेवर व कुल्फी समेत बहुत लंबी फेहरिस्त है लजीज पकवानों की। इस बार अगर आप 26 जनवरी पर बाहर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे जयपुर में स्ट्रीट फूड की वो खास प्लेस जहां आपको लजीज पकवानों सहित चाट खाने का मौका मिलेगा। जिसके चलते आपके रिपब्लिक डे के सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा।
जयपुर
Best Places to Visit for Street Food in Jaipur: देखने जा रहे हैं रिपब्लिक डे तो जरूर खाएं ये फूड्स, बस जाना होगा यहां
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 25, 2023, 06:29 PM IST
Best Places to Visit for Street Food in Jaipur: यहां स्ट्रीट फूड की वो खास प्लेस जहां आपको लजीज पकवानों सहित चाट खाने का मौका मिलेगा। जिसके चलते आपके रिपब्लिक डे के सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा। एमआई रोड पर आपको फलाहारी खाने के तौर पर जायकेदार साबुदाने की खिचड़ी समेत साबुदाना दही वड़ा जैसे तरह-तरह के व्यंजन चखने को मिलेंगे।
रिपब्लिक डे पर जयपुर में इन जगहों पर करें स्ट्रीट फूड एन्जाॅय (सांकेतिक तस्वीर)
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- बिरला मंदिर के पास है पाव भाजी का खास स्वाद
- जौहरी बाजार में मिलती हैं पारंपरिक घेवर-फीणी मिठाईयां
- एमआई रोड की पहचान है श्रीखंड, फलों की मलाई और आम कलाकंद
