जयपुर

जयपुर: अच्छी खबर! अब जयपुर से जोधपुर का सफर एक घंटे में, नई उड़ान फरवरी से, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 07:03 PM IST

करीब 3 साल बाद एक निजी विमानन कंपनी जयपुर से जोधपुर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह उड़ान 2 फरवरी से आरंभ होगी जो कि, 24 मार्च तक जारी रहेगी। इसमें जोधपुर से जयपुर तक के सफर में महज एक घंटा लगेगा व किराया 3 हजार होगा। वर्तमान में जोधपुर की प्रदेश के किसी भी बड़े शहर से एयर क्नेक्टिविटी नहीं है।

Image

जयपुर-जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट फरवरी से शुरू

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर से जोधपुर के बीच 3 साल बाद सीधी उड़ान होगी शुरू
  • निजी विमान कंपनी ने 2 फरवरी से 24 मार्च तक फ्लाइट आरंभ की है
  • अब दोनों शहरों के बीच एक घंटे में सफर होगा तय


Jaipur: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर से जयपुर के बीच उड़ान का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। अच्छी बात ये है कि, अब लोगों को जोधपुर से जयपुर पहुंचने में महज एक घंटा लगेगा। एक निजी विमानन कंपनी आगामी दो फरवरी से नई उड़ान शुरू करने जा रही है।

बता दें कि, जी20 समिट आगामी दो फरवरी से जोधपुर में होगा। इसमें शामिल होने विदेशों से मेहमान आएंगे। यही वजह है कि, दो फरवरी से ये फ्लाइट आरंभ की जाएगी। प्रवासियों समेत जोधपुर के लोगों को ये सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि, गत लंबे अरसे से जोधपुर से राजस्थान के किसी भी बड़े शहर के लिए उड़ान नहीं है। तीन साल पहले एक निजी कंपनी की उड़ान जयपुर से जोधपुर के लिए थी, जो कि बाद में बंद हो गई।

ये है फ्लाइट का शेड्यूल

जानकारी के मुताबिक, ये उड़ान इंदौर-जोधपुर-दिल्ली व जयपुर से कनेक्ट होगी। जो कि प्रातः 9:55 पर रवाना होगी व 12:15 बजे वापस लौटेगी। इसमें जोधपुर से जयपुर तक के एक घंटे के सफर का 3 हजार रुपए किराया लगेगा। बता दें कि, कंपनी ने अभी से इस उड़ान के लिए बुकिंग आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर से जयपुर के बीच उड़ान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को सीधी रहेगी। बहरहाल कंपनी ने 24 मार्च तक के लिए ये फ्लाइट शुरू की है। इसमें सबसे अहम बात तो ये रहेगी कि, जोधपुर के लोगों को जयपुर से सीधे इंटरनेशनल फ्लाइट मिल जाएगी। वहीं वे इसी तरह एनआरआई भी सीधे जयपुर और वहां से इस फ्लाइट में जोधपुर आ सकेंगे। वर्तमान में जोधपुर के लोगों को इंटरनेशनल फ्लाइट लेने के लिए मुंबई, अहमदाबाद या फिर दिल्ली जाना पड़ता है।

सफर में अभी लगता है इतना समय

बता दें कि, जोधपुर से जयपुर के बीच सड़क मार्ग से 6 घंटे सफर में लगते हैं। ट्रेन से सफर में 5 घंटे लगते है। अब सीधी उड़ान शुरू होने के बाद जयपुर से जोधपुर आने वाले सैलानियों को सफर में महज एक घंटा लगेगा। टूरिस्ट कार, बस या फिर ट्रेन के बजाय सीधे फ्लाइट से जोधपुर आ सकेंगे। जिसके चलते उनका 4 घंटे का समय बचेगा व परेशानी घटेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article