जयपुर

Rajasthan Weather: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा राजस्थान, माउंट आबू में 3.8 डिग्री तापमान, पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम

आज का मौसम राजस्थान, 7 January 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अलवर, धौलपुर, भरतपुर, हनुमानगढ़, झुंझनूं और श्री गंगानगर में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर चल रहा है। कई जिलों में घना कोहरा भी छा रहा है। इस बीच प्रदेश के तापमान में फिर से गिरावट शुरू हो गई है। सोमवार को राजस्थान में सबसे कम तापमान माउंट आबू में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से 10 -12 जनवरी के दौरान प्रदेश में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। साथ ही कई जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिनमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर और झुंझुनूं शामिल हैं। अगले दो दिन तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 10 और 11 जनवरी को भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अगले 3-4 दिन अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।

जयपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आईएमडी के अनुसार सोमवार को राजस्थान में सबसे ठंडा दिन धौलपुर और करौली में रहा। जहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 13.2 और 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 25.6 डिग्री सेल्सयिस रहा। इसके अलावा अजमेर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, अलवर में 7.4 डिग्री, जयपुर में 9.6 डिग्री, सीकर में 10 डिग्री, जैसलमेर में 6.1 डिग्री और सिरोही में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article