जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने बदली करवट: आंधी-बारिश से गर्मी को मिली मात, कई इलाकों में सुहावना हुआ माहौल

3 June 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है, जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में नए विक्षोभ की सक्रियता से बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले कुछ दिनों तक यह दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

राजस्थान में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

3 June 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अब भी भीषण गर्मी जारी है, मगर पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बदलाव के कारण राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में सर्वाधिक 37 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तापमान के लिहाज से श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हवा में आर्द्रता 30 से 75 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग का अलर्ट

राजस्थान में 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से 2 से 4 जून के बीच राज्य के अधिकांश भागों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है। 5 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है, हालांकि बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, 30-40 किमी प्रति घंटे की गति वाली आंधी और मध्यम वर्षा हो सकती है।

राजस्थान में तापमान का हाल

राजस्थान में अधिकतम तापमान की बात करें तो, अजमेर में 36.4°C, अलवर में 37.8°C, जयपुर में 37.2°C, सीकर में 35.5°C, कोटा में 38.6°C, चित्तौड़गढ़ में 38.3°C, बाड़मेर में 40.6°C, जैसलमेर में 42.2°C, जोधपुर में 39.1°C, बीकानेर में 41.0°C, चूरू में 38.2°C और श्री गंगानगर में 42.4°C दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू में सबसे कम 27.4°C अधिकतम तापमान रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान इस तरह से रहा - अजमेर में 23.3°C, अलवर में 23.4°C, जयपुर में 26.1°C, सीकर में 21.5°C, कोटा में 29.4°C, चित्तौड़गढ़ में 26.1°C, बाड़मेर में 28.8°C, जैसलमेर में 27.6°C, जोधपुर में 29.5°C, बीकानेर में 28.4°C, चूरू में 24.0°C और श्री गंगानगर में 26.4°C। माउंट आबू में सबसे कम (18.2°C) न्यूनतम तापमान रहा। राजस्थान में गर्मी का असर साफ देखा जा सकता है, खासतौर पर जैसलमेर और श्री गंगानगर में, जहां तापमान 42°C से अधिक रहा। माउंट आबू का मौसम अभी फिलहाल ठंडा बना हुआ है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article