जयपुर

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, बारिश बंद होने से बढ़ा पारा, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा Weather

आज का मौसम राजस्थान, 24 October 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बीते दिनों बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक राजस्थान में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

Image

आज राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बीते दिनों कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बावजूद बारिश का मौसम बना हुआ था। जिसके बाद एक बार फिर राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। अब मौसम साफ हो गया है और आसमान से बादल छट गए है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही सर्द हवाएं भी चल सकती है।

राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज आसमान साफ रहेगा और मौसम भी शुष्क रहने के आसार हैं। अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। 29 अक्टूबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह और शाम में ठंड का एहसास होगा।

धौलपुर में रहा सबसे अधिक तापमान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा फलोदी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री, बाड़मेर में 37.0 डिग्री, जैसलमेर में 36.4 डिग्री, जोधपुर में 36.4 डिग्री, कोटा में 35.2 डिग्री, बीकानेर में 35.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री, चूरू में 34.6 डिग्री, जयपुर में 34.6 डिग्री, अजमेर में 34.5 डिग्री और माउंट आबू में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री संगरिया में रहा।

इस बार कड़ाके की सर्दी पडे़गी

मौसम विभाग के अनुसार इस बार उत्तर भारत में सर्दी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। साथ ही राजस्थान में भी सर्दी परेशान करेगी। प्रदेश में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक जोरदारी सर्दी रहने वाली है। इस साल पिछले कई सालों की तुलना में अधिक ठंड पड़ेगी। जिससे कई सालों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article