जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का उलटफेर आज भी बरकरार, कहीं बारिश तो कहीं लू को लेकर चेतावनी

आज का मौसम राजस्थान, 22 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज भी कहीं लू तो कहीं बारिश का दौर जारी रहेगा। लू को लेकर कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में भी आज का मौसम गर्म ही रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

Image

राजस्थान में कहीं बारिश, कहीं लू

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Jaipur Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज यानी गुरुवार को भी मौसम के मिलाजुला रहने की संभावना है। कल अधिकतर हिस्से में मौसम सूखा रहा, गर्म हवाएं चलीं और कहीं-कहीं लू भी दर्ज की गई। आज भी कोई खास बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की तरफ से कुछ इलाकों में लू तो कुछ इलाकों में बारिश से संबंधित चेतावनियां जारी की गई हैं। बीकानेर जोधपुर, जयपुर, भरतपुर के इलाकों में दिन और रातें दोनों गर्म रहने वाली हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज राज्य के सीमावर्ती इलाकों में तेज लू की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने चुरू, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, झुंझुनू में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल गंगानगर में राज्य का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जो 47.6 डिग्री था। बीकानेर और नागौर में भी लू को लेकर आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, जयपुर, टोंक में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर में बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में भी आंधी पानी की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर के मौसम का हाल

राजधानी में आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज जयपुर के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। अगले तीन दिनों तक मौसम का लगभग यही हाल रहने वाला है, तापमान में भी कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, अगले हफ्ते की शुरुआत राहत की खबर ला सकती है, 26 मई और 27 मई को तड़क-गरज के साथ तेज बारिश की संभावना बनते दिख रही है। इससे मौसम में कुछ नरमी दर्ज की जाएगी।

कैसा रहेगा कल का मौसम

कल, शुक्रवार को भी आज की ही तरह कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर के इलाकों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ पश्चिमी राजस्थान के दो जिलों, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना दर्ज की गई है। शेष राज्य में मौसम यूं ही बना रहेगा। हालांकि अगले सप्ताह से राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article