शहर

जयपुर में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर; मौके पर मौत

राजस्थान के जयपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को बुरी तरह टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र अपोलो फ़ार्मेसी में जॉब करते थे और मोहित पढ़ाई कर रहा था।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

जयपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में मोहित और वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई । घटना का CCTV फ़ुटेज भी सामने आया है। घटना झोटवाड़ा इलाक़े की है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर सहित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां वीरेन्द्र सिंह और मोहित ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। DCP वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि फ़ुटेज के आधार पर आरोपी स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

100 की स्पीड में थी कार

जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप स्कूल चौराहे पर घटना घटित हुई, वहां पर गाड़ियों की स्पीड कम होनी चाहिए थी, लेकिन गली के अंदर स्कॉर्पियो चालक 100 की स्पीड से चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार दोस्तों को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतक वीरेंद्र अपोलो फ़ार्मेसी में जॉब करते थे। वहीं मोहित पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के मुताबिक, ये दोनों दोस्त थे और जयपुर के पांचावाला इलाके में किराये पर रहते थे। कल रात दोनों युवक खाना खाने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान एक रफ्तार तेज स्कॉर्पियो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा स्कूटी उछलकर दूर जा गिरी और दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज इत्यादि के जरिए आरोपी और गाड़ी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article