शहर

यूपी में यहां खाना खाने के लिए बनना पड़ता है कैदी, जानिये क्यों

अपने आज तक कई तरह के रेस्टोरेंट और कैफे में जाकर खाना खाया होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे कैफे में लेकर जाएंगे, जहां आपको जेल में होने का एहसास होगा। साथ ही आपको हथकड़ी पहनने के बाद ही एंट्री मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस अनोखे कैफे में क्या खास है।

Image

जेल कैफे

Photo : Twitter

आप आजतक कई रेस्टोरेंट में गए होंगे और वहां का स्वादिष्ट खाना भी खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी जेल के खाने का स्वाद चखा है, नहीं तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप टेस्टी से टेस्टी खाना एंजॉय कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले जेल जाना होगा। यहां आपको पहले कैद किया जाएगा, हथकड़ी लगाई जाएगी, उसके बाद आपको खाना सर्व किया जाएगा। लेकिन एक बात तय है कि यहां आपको बहुत ही गजब का अनुभव होगा। यहां के माहौल में आप और आपकी फैमिली को काफी मजा आने वाला है। तो बिना देर किए आइए जानते हैं कहां है यह जगह और यहां और क्या खास है।

शाहजहांपुर में आप जेल के अंदर खाने का मजा ले सकते हैं। जी हां, यहां दो दोस्तों ने मिलकर एक अनोखा कैफे शुरू किया है। जहां आपको जेल जैसी फीलिंग आएगी। इस कैफे को बिल्कुल जेल जैसा बनाया गया है। इतना ही नहीं यहां जेल सुपरिंटेंडेंट लोगों को हथकड़ी पहनाती है और जेल में लेकर आती है। यहां के वेटर आपको कैदी वाले कपड़े पहने नजर आएंगे। इस अनोखे कैफे में खाने का मजा लेने दूर-दराज के लोग भी पहुंचते हैं।

हाथकड़ी पहन बनाएं जाएंगे कैदी।

यह कैफे यह कैफे शाहजहांपुर के जलालनगर इलाके में स्थित है। यहां मैनेजर से लेकर वेटर तक सभी स्टाफ जेल की ड्रेस में ही नजर आएंगे। कैफे में पहुंचे कस्टमर को पहले मैनेजर जेल सुपरिटेंडेंट की ड्रेस पहनकर उन्हें हथकड़ी लगाकर जेल में डाल देती है। जहां कैदी बने वेटर ग्राहकों को ऑर्डर सर्व करते हैं। खाना खाने के बाद बिल पेय करने पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाता है।

जेल में मिलेगा एडवेंचर का मजा

इस अलग तरह से बने कैफे ने लोगों को न सिर्फ एक अलग और एडवेंचर तरीके से खाने का मजा दिया है, बल्कि कई बेरोजगार लोगों को यहां रोजगार भी मिला है। इतना ही नहीं यहां सभी स्टाफ बेहद ही खुश और स्वतंत्र तरीके से काम करते नजर आते हैं। दो दोस्तों की यह स्टार्टअप लोगों के बीच काफी फेमस है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article