मुंबई आ रहे फुटबॉलर लियोनेल मेसी, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; देखें कार्यक्रम शेड्यूल
- Edited by: Pushpendra Kumar
- Updated Dec 13, 2025, 04:13 PM IST
Lionel Messi Mumbai Visit: मुंबई पुलिस ने 14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर लियोनेल मेसी के इवेंट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हैं। Advisory में पुलिस ने आने-जाने वालों से यात्रा की योजना बनाने और स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ इकट्ठा ना करने का आग्रह किया है।
मुंबई में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
Lionel Messi Mumbai Visit: अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अपने जीओएटी दौरे के लिए भारत पहुंचे हैं। वे तीन दिन के भीतर चार शहरों का दौरा करेंगे। 13 दिसंबर को उन्होंने कोलकाता पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। दोपहर वह हैदराबाद पहुंचने के बाद जीओएटी कप में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे, जिसमें सात-सात खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शनी मैच, पेनल्टी शूटआउट, युवा प्रतिभाओं के लिए एक मास्टरक्लास और संगीतमय प्रस्तुति भी शामिल है।
इसके बाद वह मुंबई रवाना हो जायेंगे । मेसी के वर्तमान दौरे का मुख्य आकर्षण रविवार को मुंबई में होने वाला 45 मिनट का चैरिटी फैशन शो होगा, जिसमें वह लुई सुआरेज़ और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रौद्रिगो के साथ भाग लेंगे । इस कार्यक्रम से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया (सीसीआई) में पैडल कप का आयोजन किया जाएगा। दौरे के अंत में दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे ।
मेसी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी
मुंबई पुलिस ने 14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर लियोनेल मेसी के इवेंट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हैं। Advisory में पुलिस ने आने-जाने वालों से यात्रा की योजना बनाने और स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ इकट्ठा ना करने का आग्रह किया है।
इन रास्तों का न करें इस्तेमाल
14 दिसंबर को भारी भीड़ को अच्छे से मैनेज करने के लिए कोलाबा, मरीन ड्राइव और आस-पास की सड़कों के पास रोड डायवर्जन और पार्किंग पर रोक लगाई गई है। आने-जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। जहां तक हो सके प्राइवेट गाड़ियों से बचें, और गोट इंडिया टूर 2025 इवेंट के दौरान एक आसान और सुरक्षित अनुभव के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
मेसी लंबे समय से अपने साथी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान मेस्सी विभिन्न मुख्यमंत्रियों, कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों और बॉलीवुड हस्तियों से भी मिलेंगे। इसके अलावा, वह 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। मेसी इससे पहले 2011 में भारत आए थे। तब, उन्होंने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ हुए एक मैच में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।