Indian Railways ने 2026 में सुधारों की रफ्तार तेज करते हुए ‘Reform Express’ के तहत 5 बड़े फैसले लागू किए हैं। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के मुताबिक अब तक कुल 9 बड़े सुधार पूरे किए जा चुके हैं, जिनका मकसद हैयात्रियों को ज्यादा सुविधा, माल ढुलाई में बढ़ोतरी और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत
रेलवे ने इस बार सीधे यात्रियों की परेशानी पर फोकस किया है। अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। अगर आप पहले स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाए, तो अगले स्टेशन से यात्रा कर सकते हैं सीट सुरक्षित रहेगी।
काउंटर टिकट अब देश के किसी भी स्टेशन से कैंसिल हो सकेगी। पहले जहां टिकट उसी स्टेशन से कैंसिल होती थी, अब यह झंझट खत्म होगी। वहीं, E-ticket पर TDR भरने की जरूरत खत्म होगी। अब कैंसिलेशन के बाद रिफंड ऑटोमैटिक मिलेगा।यात्रा क्लास अपग्रेड भी 30 मिनट पहले तक और स्लीपर से AC जैसे अपग्रेड अब आखिरी समय तक संभव रहेगा। इन बदलावों से यात्रियों को पहले से कहीं ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और सुविधा मिलेगी।
और क्या सुविधाएं
- टिकट बुकिंग और रिफंड सिस्टम में बड़ा बदलाव
- फर्जी बुकिंग और दलालों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम:
- कैंसिलेशन टाइमिंग बदली: अब 72, 24 और 8 घंटे पहले
- रिजर्वेशन चार्ट अब 9–18 घंटे पहले बनेगा (पहले सिर्फ 4 घंटे)
- करीब 3 करोड़ फर्जी IRCTC अकाउंट हटाए गए
- Aadhaar OTP और एंटी-बॉट टेक्नोलॉजी लागू
इससे वेटिंग लिस्ट यात्रियों को पहले जानकारी मिलेगी और असली यात्रियों को टिकट मिलने के चांस बढ़ेंगे।
- कार्गो सेक्टर में गेमचेंजर बदलाव
- नमक ढुलाई में नया सिस्टम
- स्टेनलेस स्टील कंटेनर का इस्तेमाल
- ऊपर से लोडिंग, साइड से अनलोडिंगजंग और नुकसान से बचाव
- इससे ट्रांसपोर्ट सस्ता और आसान होगा, रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
- ऑटोमोबाइल ट्रांसपोर्ट में आजादी
- कंपनियां अब अपने हिसाब से वैगन डिजाइन कर सकेंगी
- रूट और इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से डिजाइन
- कार कंपनियों के लिए रेल से गाड़ियां भेजना होगा आसान।
- निर्माण कार्यों में सख्ती और पारदर्शिता
रेलवे प्रोजेक्ट्स में देरी और खराब क्वालिटी रोकने के लिए बड़े फैसले:
- बड़े प्रोजेक्ट के लिए अनुभव अनिवार्य
- 2% सिक्योरिटी मनी जरूरी
- ₹10 करोड़ से ऊपर प्रोजेक्ट में क्षमता जांच
- सब-कॉन्ट्रैक्टिंग 70% से घटाकर 40%
- बहुत कम बोली पर अतिरिक्त गारंटी
भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई
पहले किए गए सुधारों का असर
- जनरल कोच में ऑन-बोर्ड सफाई
- Gati Shakti Cargo Terminal का विस्तार
- RailTech Policy के तहत 123 प्रस्ताव
- क्लेम सिस्टम पूरी तरह डिजिटल
