शहर

Angel in Borewell: द्वारका में बोरवेल में गिरी ढाई साल की एंजल, सेना ने NDRF के साथ शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Angel in Borewell - गुजरात के द्वारका जिले में ढाई साल की एक मासूम बच्ची बोरवेल में गिर गई है। बच्ची को बचाने के लिए सेना के जवानों की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Image

बोरवेल में गिरी एंजल

Photo : Twitter

द्वारका: जिले के कल्याणपुर तहसील के रण गांव में नए साल के पहले दिन एक एक ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है। बच्ची को बचाने के लिए भारतीय सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना पाते ही मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। अन्य की अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम भी गांव पहुंच चुकी है।

बच्ची का नाम एंजल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरवेल खुला हुआ था, जिस वजह से बच्ची उसमें गिर गई। उसे ऑक्सीजन दिया जा रहा है। अभी बच्ची की हालत कैसी है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बच्ची का नाम एंजल बताया जा रहा है। उसे बचाने पहुंचे आर्मी के जवान जी जान से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ समेत प्रशासनिक अमला भी बचाव कार्य में जुटा है।

भारतीय सेना के जवान कर रहे रेस्क्यू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची देर से गायब थी और काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा था। इस वजह से उसके परिजन काफी परेशान थे। कुछ देर बाद पता चला कि वह बोरवेल में गिर गई है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। भारतीय सेना के जवान भी मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article