शहर

राजौरी में अलर्ट! जंगल में जिंदा तोप का गोला मिलने से हड़कंप, सेना ने टाला बड़ा हादसा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में धनका जंगल इलाके में एक संदिग्ध आरटी मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और भारतीय सेना की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सेना ने मोर्टार शेल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे निष्क्रिय किया।

Image

जंगल से बरामद हुआ संदिग्ध शेल

Photo : Times Now Digital

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशहरा सब-डिवीजन के धनका गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल क्षेत्र में एक जिंदा तोप का गोला बरामद। जिसकी सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और बाद में गोले को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग जंगल में अपने रोजमर्रा के काम से गए थे। इसी दौरान उन्होंने जमीन पर एक संदिग्ध वस्तु को पड़ा हुआ देखा। जब उन्होंने उसे करीब जाकर देखा तो उन्हें शक हुआ कि यह कोई विस्फोटक सामग्री हो सकती है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले पूरे इलाके को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही वहां से रोक दी गई, ताकि किसी तरह का हादसा न हो। इसके बाद बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों ने उस संदिग्ध वस्तु की जांच की। जिसके बाद पता चला कि वह एक जिंदा ऑर्टिलरी शेल यानी तोप का गोला था।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

बम निरोधक दस्ते ने सावधानी बरतते हुए गोले को अपने कब्जे में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर लेकर गए। जिसके बाद सफलतापूर्वक उसे निष्क्रिय किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर इलाके को सैनिटाइज किया, ताकि वहां कोई और विस्फोटक सामग्री मौजूद न हो। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article