शहर

Panchkula News : पंचकूला में बना देश का ऊंचा रावण, रिमोट से होगा दशानन का दहन, खर्चा और खासियत जानकर दंग रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 04:41 PM IST

Panchkula Ravana 2023: पंचकूला में इस बार देश का सबसे बड़ा रावण तैयार किया गया है। रावण को करीब 171 फीट ऊंचा बनाया गया है। वहीं, इसे बनाने में करीब 3 महीने का समय लगा हैं। बता दें इसे 25 कारीगरों ने मिलकर बनाया हैं। बताया जा रहा है कि इसको बनाने में करीब 20 लाख रुपये की लागत आई है।

Image

Panchkula News : पंचकूला में बना देश का ऊंचा रावण, रिमोट से होगा दशानन का दहन, खर्चा और खासियत जानकर दंग रह जाएंगे (तस्वीर: Times Now)

Photo : Times Now Digital

Biggest Ravana in Panchkula: हरियाणा के पंचकूला में देश के सबसे बड़े रावण का पुतला तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह साल 2018 के बाद ये दूसरा मौका है जब देश का सबसे बड़ा रावण पंचकूला में जलेगा। हालांकि, इस रावण के पुतले को बनाने में करीब तीन महीने का समय लगा है। वहीं, इस रावण के पुतले को बनाने में करीब 20 लाख का खर्चा बताया जा रहा है। इस रावण को बनाने में 25 कारीगर बीते तीन महीने से लगे हुए थे। वहीं, इस रावण की लंबाई की बात की जाए, तो इसकी लंबाई 171 फीट बताई जा रही है।

जाने रावण की खासियत

दरअसल, शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 में पंचकूला में खड़े 171 फीट ऊंचे रावण के पुतले को कल मंगलवार को दहन किया जाएगा। देश के सबसे बड़े रावण के पुतले को खड़ा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई। बताया जा रहा है कि इस रावण के पुतले को बनाने के लिए करीब 25 क्विंटल लोहा, 3000 मीटर लंबा मैट, 500 बांस के टुकड़े, 3500 मीटर कपड़ा और 1 क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया है, जो दिखने में बेहद आकर्षक लग रहा है।

20 लाख रुपये की आई लागत

वहीं, रावण दहन के लिए इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए हैं। कल मंगलवार को इस इको फ्रेंडली रावण को रिमोट के जरिए रावण का दहन किया जाएगा। हालांकि, जानकारों की माने तो इस रावण के पुतले को बनाने में करीब 20 लाख रुपये की लागत आई है। हालांकि, इस रावण के पुतले को बनाने वालों ने दावा किया है कि यह देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article