शहर

Moradabad में मस्जिद के इमाम की हत्या, घर के पास अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

मुरादाबाद में अज्ञात बदमाशों ने एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी। मौलान अकरम को बदमाशों ने उनके घर के नजदीक ही सीने में गोली मारी। पुलिस को शव के पास ही एक तमंचा बरामद हुआ है।

Image

इमाम की गोली मारकर हत्या

Moradabad Imam Murder: मुरादाबाद में तड़के सुबह एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर के नजदीक एक खंडहर नुमा मकान के पास पड़ा मिला है। जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Moradabad Imam murder police.

मुरादाबाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

मौलाना अकरम के सीने में मारी गोली

यह घटना मुरादाबाद के थाना कटघर इलाके की है। जहां अज्ञात बदमाशों ने मौलाना अकरम के सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मौलाना अकरम थाना कटघर इलाके के भैंसिया की मस्जिद के इमाम थे। भैंसिया में ही उनके घर के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मारी गई है। हत्या की सूचना मिलने पर थाना कटघर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को मौलाना का शव एक खंडहर नुमा मकान के पास बरामद हुआ है, यह मकान मौलाना के घर के नजदीक ही स्थित है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article