शहर

अमेरिका द्वारा जब्त रूसी टैंकर के चालक दल में हिमाचल का युवक भी शामिल, परिवार ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

कांगड़ा जिले के पालमपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए रीता देवी ने बताया कि रक्षित की शादी 19 फरवरी को होनी है। उन्होंने कहा, हमारी आखिरी बार सात जनवरी को रक्षित से बात हुई थी और हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह सुरक्षित लौट आए।

Image

जब्त किए गए रूसी टैंक में शिमला का भी युवक (File Photo)

Photo : AP

अमेरिका द्वारा हाल ही में जब्त किए गए रूसी ध्वज वाले एक टैंकर के चालक दल में शामिल तीन भारतीयों में से एक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी हैं और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी सुरक्षित भारत वापसी कराने के लिए अपील की है। परिजनों के अनुसार, रक्षित चौहान को उनके रूसी नियोक्ता द्वारा पहले समुद्री असाइनमेंट के तहत वेनेजुएला भेजा गया था। वह 28 सदस्यीय चालक दल वाले ‘मैरिनेरा’ टैंकर में सवार थे, जिसे अमेरिकी तटरक्षक बल ने सात जनवरी को उत्तरी अटलांटिक महासागर में जब्त कर लिया।

रक्षित की मां ने पीएम से लगाई गुहार

रक्षित की मां रीता देवी ने रविवार को प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा, कृपया मेरे बेटे रक्षित की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। कांगड़ा जिले के पालमपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए रीता देवी ने बताया कि रक्षित की शादी 19 फरवरी को होनी है। उन्होंने कहा, हमारी आखिरी बार सात जनवरी को रक्षित से बात हुई थी और हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह सुरक्षित लौट आए।

उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से यह भी अपील की कि गोवा और केरल के दो अन्य भारतीय सदस्यों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। परिजनों ने बताया कि रक्षित एक अगस्त, 2025 को मर्चेंट नेवी में शामिल हुए थे। उनके पिता रंजीत सिंह चौहान के अनुसार, रूसी कंपनी ने रक्षित को पहले समुद्री कार्य के तहत तेल लेने के लिए वेनेजुएला भेजा था, लेकिन जहाज को सीमा पर रोक दिया गया।

चालक दल के सभी सदस्य हिरासत में

उन्होंने कहा कि सीमा पर 10 दिन इंतजार के बाद कंपनी ने जहाज को वापस बुलाया, तभी अमेरिकी अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया। रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि पालमपुर के विधायक ने रक्षित से जुड़ी जानकारी मांगी है और आश्वासन दिया है कि वह शिमला जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले को उठाएंगे।

जब जहाज को जब्त किया गया, उस समय उसमें चालक दल के 28 सदस्य सवार थे, जिनमें से तीन भारतीय, 20 यूक्रेनी, छह जॉर्जियाई और दो रूसी हैं। चालक दल के सभी सदस्य फिलहाल हिरासत में हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक