Kullu Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में बादल फटने का मामला सामने आया है। यहां रात में हुई भारी बारिश की वजह से बादल फट गया। मनिकर्ण घाटी के तोष की पहाड़ियों में आधी रात को बादल फटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बादल फटने के कारण तोष नाले में आई बाढ़ से पुल, तीन अस्थाई शेड और दुकानें बह गईं। हालांकि, इस घटना में किसी जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन, घरों में मलबा घुस जाने से लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा।
कुल्लू में बादल फटन से आफत
मिली जानकारी के अनुसार तोष में आधी रात के समय अचानक नाले में बादल फट जाने से लोग तुरंत सेफ जगह की ओर भागे। घरों में होटलों में मलवा घुसने से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंची और बादल फटने से हुए नुकसान की रिपोर्ट भी तैयार की गई।
घरों और होटलों में घुसा पानी-मलबा
बादल फटने से यहां अस्थाई शेड के साथ ही शराब की दुकानें भी बह गईं, जबकि नाले के पास के घरों में भी मलबा घुस गया। इससे पहले भी बादल फटने की घटना सामने आई थी। मनाली में बादल फटने से फ्लैश फ्लड ने भारी परेशानी हुई थी। प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर नुकसान का आंकलन करने के लिए लिए भेजी गई।
