Hamirpur: हिमाचल के हमीरपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर करीब 12 गांवों में डायरिया के 32 मामले सामने आए हैं। जिन्हें मिलकार डायरिया के कुल 242 मामले हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मार्च माह से डायरिया का प्रकोप सामने आया था। जिस दौरान लगभग 400 से ज्यादा लोग इसकी समेट में आए थे। इस दौरान प्रशासन को इसे कंट्रोल करने में 10 दिन लग गए थे। अब बुधवार को फिर से इसके 32 मरीज सामने आए हैं, जहां इसकी चपेट में कुल 12 गांव आएं हैं। इन पंचायतों में करीब 4,550 लोग हैं।
14 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार रात तक डायरिया के 32 नये मामले सामने आए हैं, जिससे हमीरपुर जिले में इसके कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 242 हो गय है। इनमें से 103 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं 14 मरीजों अभी अस्पताल में भर्ती हैं और 125 का घर पर इलाज किया जा रहा है।
इन 5 पंचायतों में फैला डायरिया
डॉ. आर के अग्निहोत्री ने आगे बताया कि इन मरीजों के 6 सैपल ले लिए गए हैं और उन सैपल्स को जांच के लिए हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिया गया है। डायरिया पांच ग्राम पंचायतों में फैला है, जिनमें लंबलू, बफरीन, चामनेड, गसोटा और पंधेर के 12 गांवों में शामिल हैं। इन पंचायतों में करीब 4,550 लोग हैं।
मार्च में 400 लोग हुए थे प्रभावित
डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसे में लोगों को पानी उबालकर पीना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए टीम भी बनाई है। मार्च में भी हमीरपुर में इसी तरह महामारी फैलने से 400 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। प्रशासन को स्थिति को नियंत्रित करने में करीब 10 दिन लग गये थे।
