शहर

LPG Cylinder Blast: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बड़ा अग्निकांड, जिंदा जलने से कई लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नौहराधार में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई और इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने एक व्यक्ति को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बड़ा अग्निकांड

Himachal Pradesh LPG Cylinder Blast: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नौहराधार में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस बड़े अग्निकांड में पांच से छह लोगों के जिंदा जलने की आशंका है, जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। घायल को राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से भड़की। बताया जा रहा है कि इससे घर पर रखा LPG सिलेंडर फट गया और उसने पूरे मकान में आग फैल गई। आग की लपटों ने घर में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजे हुई थी। अभी तक हादसे के सही कारणों की जानकारी नहीं मिली है, पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस अग्निकांड में तीन बच्चों की जान बच गई है। लेकिन 5 से 6 लोगों की मौत हो गई है। घर में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान घर में 10 से 12 लोग मौजूद थे, जो आग की चपेट में आ गए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!