शहर

Hijab Controversy: डॉक्टर परवीन को मिला एक और मौका; स्वास्थ्य समिति ने बढ़ाई ज्वाइनिंग डेट; नीतीश कुमार ने हटाया था नकाब

बिहार की राज्य स्वास्थ्य समिति ने बड़ा निर्णय लिया है। समिति ने आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन की ज्वाइनिंग की तिथि बढ़ा दी गई। अब ड्यूटी ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इस तरह उन्हें 10 दिनों की मोहलत दी गई है। 10 दिनों में डॉक्टर नुसरत परवीन को ड्यूटी ज्वाइन करना होगा।

Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हटाया था महिला का हिजाब

Photo : Twitter

Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिस महिला डॉक्टर का नकाब हटाया था, उसे ड्यूटी ज्वाइन करने का एक और मौका दिया गया है। पटना सदर के सबलपुर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के सर्जन विजय कुमार ने बताया था कि महिला डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना सदर, सबलपुर (फतुहा) में ड्यूटी ज्वाइन करने की आज आखिरी तारीख थी। जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने बड़ा निर्णय लिया और ज्वाइनिंग की तिथि बढ़ा दी गई। अब ड्यूटी ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इस तरह उन्हें 10 दिनों की मोहलत दी गई है। 10 दिनों में डॉक्टर नुसरत परवीन को ड्यूटी ज्वाइन करना होगा।

नौकरी ज्वाइन करने पर सस्पेंस बरकरार आयुष डॉक्टर

इससे पहले, सरकारी टिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य महफूज़ुर रहमान ने बताया था कि आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है और उनके भविष्य के कदम के संबंध में कोई अद्यतन जानकारी नहीं है। नुसरत के परिवार ने कहा कि वे मीडिया कवरेज से बचना चाहते हैं, और महिला डॉक्टर इस पर पुनर्विचार करेगी कि उन्हें ज्वाइन करना चाहिए या नहीं।

यह घटना सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उस समय हुई थी, जब आयुष डॉक्टर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए एकत्र हुए थे। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो क्लिप के अनुसार, जब महिला डॉक्टर नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं, तो मुख्यमंत्री ने उनका ‘नकाब’ देखा और कहा, “यह क्या है” और फिर नकाब हटा दिया।

पटना सदर के सबलपुर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के सर्जन विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की महिला डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। परवीन के यहीं ड्यूटी ज्वाइन करने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, ‘‘आज करीब पांच-छह लोग ड्यूटी ज्वाइन की हैं और परवीन उनमें से नहीं हैं... उनका नाम सूची में है, लेकिन हमें पटना में सिविल सर्जन ऑफिस से उनका नियुक्तिपत्र नहीं मिला है।"

सिविल सर्जन कार्यालय में करना होता है रिपोर्ट

सर्जन ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार, अभ्यर्थियों को पटना में सिविल सर्जन कार्यालय में रिपोर्ट करना होता है और फिर अपने-अपने कार्यस्थल पर ज्वाइन करना होता है। इससे पहले दिन में सरकारी टिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य महफूज़ुर रहमान ने ने "इस विशेष मामले" में समयसीमा को शनिवार के बाद बढ़ाये जाने का संकेत दिया था। परवीन सरकारी टिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article