शहर

Jabalpur News: जबलपुर में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत; दो घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गई। ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र के देवरी गांव में ट्रैक्टर पलटने से ये हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार की वजह से ट्रैक्टर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार नाबालिग शामिल थे। बताया जा रहा है कि मृतकों के घर में आज शादी होनी थी और ये सभी लोग शादी का सामान लेने बाजार जा रहे थे, जिस दौरान हादसा हो गया।

घर में पसरा मातम

बता दें कि इस दुर्घटना के बाद पूरे घर में मातम पसरा है, क्योंकि जिस घर में आज शादी होनी थी, उस घर में पांच-पांच लोगों के शव पड़े हैं। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे के बाद से पूरे गांव में भी सन्नाटा पसर गया है।

सहायता राशि की घोषणा

मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष (ड्राइवर), देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष, राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष, अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष और लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष शामिल हैं। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष और विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष इस घटना में घायल हो गए हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपए आर्थिक मदद राशि देने की घोषणा की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article