शहर

Rajasthan News: झुंझुनूं में मिनी बस की कार से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में चार की मौत, 20 लोग घायल

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सिंघाना से बुहाना जा रही मिनी बस की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

Image

झुंझुनूं में भीषण सड़क दुर्घटना

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र से भीषड़ सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को यात्रियों से भरी मिनी बस सिंघाना से बुहाना की ओर जा रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो कार के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त की कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। कार बूरी तरहा से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी तरफ मिनी बस की भी हालत कुछ सही नहीं है। दोनों वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। सड़क दुर्घटना देख घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद करते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हादसा सिंघाना के थली गांव के पास हुआ था। मृतकों में अभी तक बस चालक हनुमान (45) की पहचान हुई है। अन्य मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article