शहर

Gujarat: अमरेली में फिर गूंजी शेरों की दहाड़, तातणिया गांव में घुसा शेर का परिवार, CCTV में कैद हुई घटना

Herd of Lions in Amreli: अमरेली के खांभा गीर के तातणिया गांव में रिहायशी घर और स्कूलों में शेरों का परिवार घुस आया। वन विभाग की टीम ने शेरों को रेस्क्यू किया। इस दौरान वन विभाग ने सुनश्चित किया कि शेर किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचाए।

Herd of Lions in Amreli: गुजरात में अमरेली के एक गांव में शेरों का परिवार घुस गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बड़ी मेहनत से शेरों को रेस्क्यू किया। इस दौरान शेरों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शेरों के वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं।

मूंगफली के ढेर में घुसी शेरनी

यह घटना अमरेली में खांभा गीर के तातणिया गांव की है। जहां के रिहायशी घर और स्कूलों में शेरों का परिवार घुस गया। तातणिया गांव के किशोरभाई तलसारिया के रिहायशी घर में मूंगफली के ढेर में शेरनी बैठ गई, जिससे लोगों में डर का माहौल फैल गया। मौके पर पहुंची खांभा वन विभाग की टीम ने शेरनी को रेस्क्यू किया। शेरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी। जिसके बाद खांभा पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को दूर हटाया। वहीं प्राथमिक स्कूल में भी शेर का शावक घुस गया। जिसे वन विभाग ने कड़ी मेहनत से बाहर निकाला।

शेरों ने किया था गाय का शिकार

इन शेरों ने तातणिया गांव में बीते दिन एक गाय का शिकार किया था। वन विभाग की टीम ने गाय के शव को हटा दिया था। जिससे शेर आक्रोशित हो गए थे। जिसके बाद शेरों के परिवार के गांव में घुसने की सूचना मिली। वन विभाग ने बड़ी मेहनत के साथ इन शेरों को रेस्क्यू किया। इस दौरान वन विभाग ने यह सुनिश्चित किया कि शेर किसी को नुकसान न पहुंचाए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!