शहर

Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश; उमस से मिली राहत

दिल्ली एनसीआर में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में आज मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।

Image

दिल्ली एनसीआर में बारिश।

Photo : Times Now Digital

Heavy Rains in Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर में बुधवार शाम को मौसम ने करवट की। एनसीआर के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। इससे पहले आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में बुधवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग ने बताया था कि शहर में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में तापमान में गिरावट

इससे पहले आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसने कहा कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट

वहीं, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल जुलाई में अब तक का सबसे अधिक तापमान था और इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। आईएमडी के अनुसार, पांच अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!