शहर

जम्मू-कश्मीर में बिछने वाली है बर्फ की चादर, अगले 5 दिन बारिश संग होगा स्नोफॉल; IMD ने जारी किया अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिन तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चादर ढकी नजर आएगी।

Image

जम्मू-कश्मीर में 4-7 अक्टूबर तक भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना (फोटो-Istock)

जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने वाला एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सबसे अधिक संभावना है। इस प्रणाली के प्रभाव में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2025 तक जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गतिविधि 5 अक्टूबर की रात से 7 अक्टूबर की सुबह के दौरान होगी। बारिश से दिन और रात के तापमान में काफी कमी आएगी और लोगों को सुबह शाम ठंड का एहसास होगा। आईएमडी की मानें तो ये बर्फबारी का सिलसिला अब शुरू हो सकता है, जो अक्टूबर के आखिरी और नवंबर के शुरुआत में तेज हो सकता है।

कहां होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रणाली के कारण ऊंचाई वाले इलाकों अनंतनाग-पहलगाम, कुलगाम, सिंथन दर्रा, शुपियां, पीर की गली, सोनमर्ग-ज़ोजिला, बांदीपोरा-राजदान दर्रा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा-साधना दर्रा में मध्यम से भारी बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर के मैदानी इलाकों और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए देश के मैदानी इलाकों से लोग पहुंचते हैं। पर्यटक इसका पूरे साल तक इंतजार करते हैं। हालांकि, अभी भारी बर्फबारी के लिए महीने भर का समय लग सकता है।

जम्मू संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज चमक के साथ बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी बह सकती हैं।

FAQs

जम्मू-कश्मीर में कब होगी बर्फबारी?

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी नवंबर से लेकर फरवरी माह तक जारी रहती है। ये महीने यहां के सबसे ठंडे महीनों में गिने जाते हैं। इस दौरान यहां तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगती है। लिहाजा आप अगर बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो नवंबर से जनवरी के आखिरी तक जम्मू-कश्मीर की सैर पर जा सकते हैं।

कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा है?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article