शहर

महाराष्ट्र में बाढ़ से NDRF के हौसले पस्त, गढ़चिरौली में तेज बहाव में बिगड़े हालात; कंधे पर नाव उठाकर ले गए जवान

गढ़चिरौली में बाढ़ के आगे एनडीआरएफ भी पस्त हो गई है। रेस्क्यू के दौरान आई मुश्किलों के बाद टीम कंधे पर नाव उठाकर ले जाना पड़ा। बाढ़ के हालातों के चलते एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मार्गों को बंद कर दिया गया है।

Image

Flood in Gadchiroli

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • गढ़चिरौली में बाढ़ से भारी मुश्किलें
  • पानी के तेज बहाव में एनडीआरएफ भी पस्त
  • रेस्क्यू के दौरान कंधे पर नाव उठाकर ले गए जवान

गढ़चिरौली में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बाढ़ के मद्देनजर जिले में एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों की तैनाती की गई है। बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां नदी और नाले उफान पर हैं। बाढ़ के कारण कई गांव डूब गए हैं, जिस वजह से स्थानीय लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) को बाढ़ के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम को कुछ ग्रामीणों के खेतों में फंसे होने की जानकारी मिली थी। लेकिन, कीचड़ और पानी का तेज बहाव होने के कारण उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आई। इसके बाद वह एक किलोमीटर दूर तक नाव को कंधे पर उठाकर लेकर गए।

बाढ़ के कारण कई मार्ग बंद

इसके बाद एनडीआरएफ की टीम के जवान खेत तक पहुंचे और ग्रामीणों को रेस्क्यू किया। फिलहाल गढ़चिरौली प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बाढ़ के हालातों के चलते एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मार्गों को बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

बता दें, पिछले दिनों एनडीआरएफ टीम ने गढ़चिरौली के कर्जेल्ली गांव में बाढ़ के पानी में फंसी एक गर्भवती महिला की जान बचाई थी। अतिदुर्गम स्थान पर मौजूद गांव को चारों ओर से बाढ़ के पानी ने घेरा हुआ था। बाढ़ के पानी में सोनी आत्राम नामक गर्भवती महिला फंस गई थी।

सोनी की इस स्थिति के बारे में गांव की आशा वर्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के आधार पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने नाव के सहारे महिला को गांव के बाहर सुरक्षित निकाला और नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाया था।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!