शहर

मेरठ में मिड डे मील में छात्र को खिलाया गया मांस, स्कूल से लेकर थाने तक हंगामा; हेडमास्टर गिरफ्तार

यूपी के मेरठ में मिड डे मिल में छात्र को मांस खिलाने को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद स्कूल के हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित एक प्राथमिक पाठशाला में सोमवार को 'मध्याह्न भोजन योजना' के तहत दिए जाने वाले खाने में एक छात्र को कथित रूप से मांस खिलाने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित वैदवाड़ा प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में एक छात्र को मांस खिलाने की घटना को लेकर बच्चों के परिजन के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल से लेकर थाने तक हंगामा किया।

प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने बताया कि किसी ने उन्हें फोन पर बताया था कि प्राथमिक विद्यालय वैदवाड़ा में प्रधानाध्यापक इकबाल खान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मांस खिला रहे हैं। इस शिकायत का संज्ञान लेकर प्रकरण की जांच करवायी गयी। चौधरी ने बताया कि जांच में प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। चौधरी ने कहा कि प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मांस खिलाने पर क्या बोला छात्र?

घटना के संबंध में स्कूल के एक छात्र का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने उससे कहा था कि आज दोपहर के खाने के लिए सब्जी अच्छी नहीं आई है इसलिए वह 100 रुपये लेकर बाजार से मांस ले आए। इस पर वह मांस खरीद लाया।

मना करने पर खिलाया मांस

छात्र का दावा है कि प्रधानाध्यापक ने उससे पूछा कि क्या वह मांस खाएगा तो उसने मना कर दिया। फिर प्रधानाध्यापक ने उसके भाई से भी यही सवाल पूछा। मना करने के बावजूद उसने उसके भाई को मांस खिलाया। घर पहुंचने पर उसने परिजन को सारी बात बताई। थाना कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपी प्रधानाध्यापक इकबाल खान के खिलाफ छात्र के परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article