शहर

Haryana News: बहादुरगढ़ में भाजपा नेता के स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाश वीडियो बनाकर फरार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक निजी स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और घटना का वीडियो भी बनाया। दो बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए और गोलियां चलाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

बहादुरगढ़ में स्कूल के बाहर फायरिंग

Haryana News: हरियाणा का बहादुरगढ़ एक बार फिर से गोलीबारी की घटना से थर्रा उठा है।जहां बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों न सिर्फ गोलियां चलाई, बल्कि इस वारदात का वीडियो भी बनाया, जो उनकी बेखौफ मानसिकता को दर्शाता है। यह स्कूल भाजपा नेता और हरियाणा ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच का बताया जा रहा है। फायरिंग की पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरों में बी कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

राकेश कोच के भाई को गालियां देते हुई की फायरिंग

अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में स्कूल के गेट पर जमकर गोलियां चलाई। बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी में साफ साफ दिख रहा है कि दो बदमाश गाड़ी से उतरे। एक के दोनों हाथों में पिस्तौल थी और दूसरा मोबाईल कैमरा ऑन कर उसका विडियो बना रहा है। दहशत फैलाने के लिए बदमाश ने दोनों हाथो से गोलियां चलाई और आसानी से फरार भी हो गए। गोलीबारी की घटना से स्कूल और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग करने वाले बदमाशों ने राकेश कोच के भाई सीटू को गालियां देते हुए फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि योगेश उर्फ सीटू के साथ कुछ दिन पहले फोन कर किसी के साथ बहस भी हुई थी।

पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हरियाणा पुलिस के एसीपी प्रदीप खत्री ने बताया कि योगेश उर्फ सीटू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। योगेश उर्फ सीटू पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोलीबारी का मामला योगेश उर्फ सीटू से जुड़ा बताया जा रहा है। योगेश उर्फ सीटू का स्कूल द न्यू ब्रेन और राकेश कोच का मॉर्डन स्कूल साथ साथ सटे हुए हैं। बताया गया है कि घटना के वक्त राकेश कोच स्कूल परिसर में नही थे। मॉडर्न स्कूल कर्मचारी प्रवीन कुमार ने इस वारदात को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की पहचान करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट